
सितम्बर 2026 | संस्करण 88
कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं, जिनका इंतज़ार करना अच्छा लगता है… और ‘जॉय ऑफ़ शेयरिंग का महीना’ उन्हीं में से एक है। यह एक ऐसा महीना है, जब चीज़ें साझा करने में और भी अच्छा लगता है और चारों तरफ़ खुशियाँ महसूस होती हैं… इस साल हमने आपके लिए कुछ खास प्लान किया है। अपने दिल की सुनने और उसे साझा करने के कुछ और मौके… साथ आने की कुछ और वजहें… और गूंज से जुड़ने, उसे जीने और आगे बढ़ाने के कुछ और तरीके!
‘दिल की सुनो… कुछ करो…’
आपकी ओर से साझा की गई हर चीज़, गूंज के साथ मिलकर भारत के दूर-दराज़ के गाँवों में विकास की दिशा में एक कदम बन सकती है।

राहत: बाढ़ प्रभावित इलाकों से ज़मीनी अपडेट
अब तक हमने असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरलम, महाराष्ट्र, ओडिशा और अन्य राज्यों के 42 ज़िलों में 41,000 से ज़्यादा परिवारों तक ज़रूरी सामग्री वाली किट पहुँचाई हैं।
ज़मीन से मिली कुछ तस्वीरें
सामग्री के साथ, आर्थिक सहयोग भी ज़रूरी है।

आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हों
प्रभावित इलाकों में जारी राहत और पुनर्वास कार्यों में अपना योगदान दें।

टीम 5000 से जुड़ें
टीम 5000 गूंज की मासिक आर्थिक सहयोग के लिए एक पहल है। इसमें शामिल होकर आप एक ऐसे समुदाय का हिस्सा बनते हैं जो मानता है कि सार्थक बदलाव तब आता है जब आम लोग असाधारण संकल्प के साथ एकजुट होते हैं।
ज़मीनी स्तर से मिली जानकारी

असम – बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी संघर्ष खत्म नहीं होता। हालात सामान्य होने में समय, संसाधन और पुनर्निर्माण की ज़रूरत होती है। सोनू की कहानी यहाँ पढ़ें।

असम – बाढ़ में अपना घर खोने के एक महीने बाद, वह उसे फिर से बनाने का इंतज़ार कर रही है। श्रद्धा की उम्मीद और दोबारा घर बनाने की कहानी यहाँ पढ़ें।

बिहार– जब बाढ़ की वजह से परिवार अलग-थलग पड़ जाते हैं, तो स्थानीय जानकारी की मदद से उन तक पहुँचना मुमकिन हो जाता है। जितेंद्र की कहानी यहाँ पढ़ें।
जानिए, आपके द्वारा योगदान की गई सामग्री कैसे असर डालती है
हम जितना सोचते हैं, किसी के साथ साझा की गई चीज़ उससे कहीं आगे तक असर डाल सकती है। इस पूरे महीने साझा की गई सामग्री, गूंज के साथ ग्रामीण समुदायों के साथ किए जा रहे काम को आगे बढ़ाने में सहायता करेगी – चाहे वह पानी, शिक्षा, साफ़-सफाई, ज़रूरी सुविधाओं, बुनियादी ढाँचे, आपदा राहत या ऐसे ही दूसरे कामों से जुड़ा हो।

धुरसी, छत्तीसगढ़: पहाड़ी इलाके में बसे इस गाँव के परिवारों के लिए पानी की कमी का मतलब था, पानी के लिए लंबी दूरी तय करना। गूंज की ‘क्लॉथ फॉर वर्क’ पहल के तहत गाँव के परिवारों ने मिलकर एक चेक डैम बनाया, जिसमें करीब चार महीने तक पानी रुका रहा।
तीन साल बाद भी यह चेक डैम गाँव के लोगों, मवेशियों और जंगली जानवरों के काम आ रहा है। समय के साथ इसके इस्तेमाल का तरीका ज़रूर बदला है, लेकिन यह आज भी गाँव के लिए उपयोगी बना हुआ है।

















